विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित

चित्तौड़गढ़। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदेश के किशोर विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से संचालित एक अभिनव और महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ट्रांसफॉर्मेटिव मंगलवार के तहत जिले में प्रत्येक दिन “साइबर सुरक्षा, संरक्षण और न्याय तक पहुंच के संबंध मे बच्चों के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में किया जा रहा है। इस क्रम में प्राधिकरण सचिव सुनील कुमार गोयल के नेतृत्व में शुक्रवार को राउमावि घोसूण्डा एवं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय घोसूण्डा में बच्चों को साइबर अवेयरनेस के बारे में जागरूक कर इस अभियान से संबंधित बच्चों की जो भी शिकायत थी उनका भी सरल भाषा में निराकरण किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सचिव गोयल से साइबर फ्रॉड के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही इसके संबंध में बच्चों को विस्तार पूर्ण जानकारी दी गई। इस दौरान पैनल अधिवक्ता भारती गहलोत द्वारा भी बच्चों को जागरूक कर समस्या का निराकरण किया।
