रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाईनल मुकाबला आज

चित्तौड़गढ़। मातेश्वरी सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित पाँचवी रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को खेले गए अंतिम लीग मुकाबलों में बहुत उलटफेर देखने को मिले। भेरूलाल शर्मा ने बताया कि पहले मैच में चामुंडा वाइन ने ए पी मुंबई को बहुत ही रोमांचक मुकाबले में हराया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चामुंडा वाइन की टीम निर्धारित 10 ओवर में मात्र 74 रन ही बना सकी, आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम शुरुआत अच्छी रही किंतु एक के बाद एक विकेट गंवाने से दबाव में आ गई और पूरी टीम मात्र 64 रनों पर सिमट गई। दूसरे मैच में श्रीदेव स्पोर्ट्स टीम को मुंबई ने 7 विकेट से हराया। अंतिम लीग मुकाबले में श्रीदेव क्लब ने चामुंडा वाइन टीम को रोमांचक मुकाबले में हराकर जीत हासिल की। सभी ग्रुप में दो दो टीमों ने सर्वाधिक अंक हासिल कर क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया किंतु ग्रुप डी में तीनो टीम के बराबर अंक होने के कारण नेट रेट के आधार पर क्वाटर फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया। शनिवार को तीसरा क्वार्टर फाइनल मुक़ाबला एम एफ सी और मुंबई के मध्य और चौथा क्वार्टर फाइनल मुक़ाबला श्रीदेव स्पोर्ट्स और श्री देव राजसमंद के बीच हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मुक़ाबला रविवार को खेला जाएगा। मुख्य अतिथि एसीईओ राकेश पुरोहित, राकेश चोपड़ा, विक्रम सिंह पूरावत, लविश मूंदड़ा, कमलेश चौधरी, रामलाल चौधरी, अभिनव राठी का स्वागत समिति अध्यक्ष सत्यनारायण विजयवर्गीय, राजकुमार सुवालका, भेरूलाल शर्मा, अमन गौड़, मुकेश सेन, प्रशांत चौधरी, लोकेश शर्मा, बबलू शर्मा, पिंटू शर्मा, एकलव्य शर्मा, मुकेश शर्मा, उदय अहीर, दिलीप त्रिवेदी ने किया।
