जिला कलक्टर 13 जून को भालूण्डी में करेंगे रात्रि चौपाल

By - मदन लाल वैष्णव |12 Jun 2025 1:06 PM IST
चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में दिनांक 13 जून 2025 (शुक्रवार) को भदेसर उपखण्ड की ग्राम पंचायत भालूण्डी में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर ग्रामीण जनों की समस्याओं की सुनवाई की जाएगी तथा निस्तारण के निर्देश मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को दिए जाएंगे।
प्रभारी अधिकारी रामचंद्र खटीक ने जानकारी देते हुए बताया कि रात्रि चौपाल में जिला एवं ब्लॉक स्तर के समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। चौपाल के दौरान जनसुनवाई, शासन की योजनाओं की जानकारी, समस्याओं का समाधान, एवं विभागीय गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
इस रात्रि चौपाल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन की पहुँच सुनिश्चित करना तथा आमजन की समस्याओं का स्थल पर त्वरित निराकरण करना है।
Next Story
