गुमटी में लगी आग, 2 लाख का सामान जला

गुमटी में लगी आग, 2 लाख का सामान जला
X

चितौड़गढ़ । महाराणा प्रताप सेतु मार्ग पर्ल हॉस्पिटल के सामने गुरुवार देर रात एक गुमटी में अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे बालाजी सीट रिपेयर्स नाम की गुमटी पूरी जलकर खाक हो गई जिससे गुमटी मालिक को लाखो का नुकसान हुआ है।

गुमटी मालिक अनिल जीनगर ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर उचित जांच पड़ताल करने को कहा की रात 10 बजे तक काम करके में नित्य कि भांति दुकान बंद करके घर चला गया। सवेरे 9 बजे मुझे पता चला की गुमटी और सारा हुड पेचिस और सोफा रिपेयर के समान सहित नकदी एवं जरूरत के कागजात जलकर खाक हो गए है सवेरे जब मौके पर पहुंचने पर पुलिस की सहायता से फायर ब्रिगेड आग बुझाने का काम कर रही थी आग से मुझे तकरीबन 2 लाख का नुकसान हुआ है जिसकी जांच कराना नितांत आवश्यक है।

Next Story