जयकारा 2024 में हुई सोलह श्रृंगार परिधान प्रतियोगिता

जयकारा 2024 में हुई सोलह श्रृंगार परिधान प्रतियोगिता
X

चित्तौडगढ । महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित श्रीनाथ गार्डन मे मेवाड महोत्सव समिति द्वारा आयोजित नवरात्री डांडियॉ महोत्सव जयकारा-2024 में शुक्रवार को बच्चो की फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।

मेवाड महोत्सव समिति के अध्यक्ष अनन्त समदानी एवं सचिव आशा पोखरना के अनुसार जयकारा 2024 मे शनिवार को बच्चो की फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता मे 300 बच्चो ने विभिन्न रूप धर भाग लिया जिसमें भोलेनाथ, शकुन्तला, झांसी की रानी, स्त्री, पद्मावती, हनुमान, शेषनाग, राधाराणी, कान्हा, जल संरक्षण, चार्ली चेपलिन, लक्ष्मी, मॉ दूर्गे, नन्दबाबा, रामलाल, शिवाजी, बालिका वधु , आदि भिन्न रूप धर प्रतियोगिता मे भाग लिया।

फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता मे प्रथम प्रिशा तिवारी, द्वितीय लविक ईनाणी, रनरअप कृर्षिका सोनी, काव्या आगाल, दिवीशा माहेश्वरी, समिक्षा बसंल, खुश जैन एवं सांत्वना चंचल वसवार, दनाशा सिंह, यश्वी मेनारिया, हिनाया मेवानी, काव्या बोडिया, अयम लढ्ढा, नानेश जैन, तनिशा जोशी, इशिता तिवारी, जिग्यासा राव, आदि को कार्यक्रम के अतिथी मुम्बई से ललित काबरा गोपाल जाजु, , पूर्व पार्षद अशोक जोशी, जगदीश मण्डोवरा, भरत लढ्ढा एवं निर्णायक एडवोकेट रजनीश पितलिया, भाजपा नेता श्रीमती संजु लढ्ढा, रेखा गिलुण्डिया ने पारितोषिक प्रदान किया।

मेवाड़ महोत्सव समिति के कार्यक्रम संयोजक गोपाल भूतडा एवं आयोजन सचिव अनुराग द्विवेदी ने बताया कि जयकारा 2024 मे आज शनिवार को विवाहित महिलाओं की सोलह श्रृंगार परिधान प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता मे विवाहित महिलाएॅ दुल्हन जैसे परिवेश मे सोलह ही श्रृंगार पहनकर डांडिया के साथ प्रस्तुती देगी। साथ ही थाली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमंे महिलाएं अपने अपने घरो से आरती की थाली सजाकर लाएगी और उन्ही आरती की थालियों के साथ 1008 दीपक से महाआरती की जाएगी।

मेवाड महोत्सव समिति के उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीमाल एवं गोपाल पोरवाल के अनुसार कार्यक्रम की व्यवस्था मे अंकित लढ्ढा, शुभम सोमानी, यश टेलर, बलजीत सिंह, माधव माहेश्वरी, आयुष माहेश्वरी, अर्पित छीपा, स्वेन्द्र पाल सिंह , नरेश बाहेती, हिमांशु जाजु, दीपक शर्मा, बादल, अक्षत पोखरना, विभोर पुंगलिया, एवं महिला कार्यकर्ता पूर्वा नीलगर, आरती सोडानी, ज्योति तिवारी, सुनिता कोर सोनी, रेखा समदानी, सरोज शर्मा आदि कार्यकर्ताओ ने व्यवस्था मे सहयोग किया

Next Story