सांसद खेल महोत्सव–2025 शहरी क्षेत्र का शुभारंभ

सांसद खेल महोत्सव–2025 शहरी क्षेत्र का शुभारंभ
X

निम्बाहेड़ा।सांसद खेल महोत्सव–2025 के शहरी क्षेत्र का रंगारंग उद्घाटन समारोह शनिवार को नगर के राजकीय डॉ. भीमराव अंबेडकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, निंबाहेड़ा के खेल मैदान में उत्साहपूर्वक आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अशोक नवलखा तथा अध्यक्षता सांसद खेल महोत्सव विधानसभा संयोजक एवं पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा नितिन चतुर्वेदी ने की।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अरविंद मुंदड़ा, महामंत्री देवकरण समदानी, सांसद खेल महोत्सव के नगर संयोजक अतुल सोनी, मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल सोमानी एवं मनोहरलाल जैन सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर हुआ शुभारंभ

समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। स्वागत उद्बोधन मनोहरलाल जैन ने दिया।

पूर्व विधायक एवं समारोह के मुख्य अतिथि अशोक नवलखा ने खिलाडियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सांसद खेल महोत्सव जैसी प्रतियोगिताएं युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और टीम स्पिरिट को प्रोत्साहित करती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को मंच मिलता है और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण बनता है। नवलखा ने सभी खिलाड़ियों से पूरे उत्साह और खेलभावना से प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नितिन चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "फिट इंडिया" संकल्प को साकार करने का यह महोत्सव एक सशक्त पहल है। खेलों से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि युवाओं में नेतृत्व, एकता और आत्मविश्वास का भी विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीत-हार से बढ़कर खेल में भागीदारी और अनुशासन महत्वपूर्ण है।

कबड्डी, क्रिकेट, वॉलीबॉल और रस्साकशी में खिलाड़ियों का जोश

मुख्य निर्णायक राजेश ओझा ने बताया कि महोत्सव में कबड्डी, रस्साकशी, क्रिकेट और वॉलीबॉल जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मैदान में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बनता था।

निर्णायक मंडल में श्रीमती सीमा अग्रवाल, श्रीमती मंजू बालोटिया, नरेश कुमार सुयल, राधेश्याम तेरी, विश्राम मीणा, सूर्यकांत चौधरी, गोपाललाल धायल, जीतेंद्र सिंह, विनोद कुमार भट्ट, अनिल झंवर, सुनील डूंगरवाल, धनराज सोलंकी, शांतिलाल कीर, कुलदीप सिंह चौधरी, कैलाशचंद्र खटीक, भेरूलाल जाट, विनोद व्यास, श्रीमती विमला जीनगर, शराफत पठान सहित अनेक निर्णायक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Next Story