पंचायत राज उपचुनाव मे जिला परिषद वार्ड 22 से भाजपा प्रत्याशी दो हजार 23 वोटो से विजयी

By - मदन लाल वैष्णव |15 Feb 2025 12:30 PM IST
चित्तौडग़ढ़ । पंचायत राज उप चुनाव 2025 के जिला परिषद वार्ड 22 के लिए हुए उपचुनाव मे भारतीय जनता पार्टी के प्रभुलाल धाकड़ विजय रहे। प्रभुलाल धाकड़ ने कांग्रेस के मनोज कुमार धाकड़ को 02 हजार 23 वोटो हराया। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने निर्वाचित प्रत्याशी प्रभु लाल धाकड़ को प्रमाण पत्र दिया एवं शपथ दिलाई।
मतगणना प्रातः 9 बजे शहीद मेजर नटवर सिंह शक्तावत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रारंभ हुई। मतगणना के लिए 9 टेबल लगाई गई थी जिसमे 6 राउंड मे मतगणना पूर्ण हुई। कुल गणना किए गए 11387 मतों में से भाजपा के प्रभुलाल धाकड़ को 6604 वोट, कांग्रेस के मनोज कुमार धाकड़ को 4581 तथा नोटों को 202 वोट मिले।
Next Story
