सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण: पीड़ित महिलाओं को मिलता है 24 घंटे आश्रय

चित्तौड़गढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार गोयल ने चंदेरिया स्थित 'सखी वन स्टॉप सेंटर' का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां रजिस्टरों और कानूनी दस्तावेजों की जांच की। काउंसलर सुमन ने बताया कि यह केंद्र किसी भी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिला को एक ही छत के नीचे आश्रय, चिकित्सा और कानूनी सहायता प्रदान करता है। यह केंद्र वर्ष के 365 दिन और 24 घंटे सेवाएं देने के लिए तत्पर रहता है।
Next Story
