मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना : आवेदन की अंतिम तिथि अब 30 सितम्बर तक

चित्तौड़गढ़। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना अंतर्गत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स की प्रवेश परीक्षाओं एवं सरकारी नौकरियों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग हेतु आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 30 सितम्बर, 2025 तक आवेदन कर सकेंगे।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक जितेन्द्र कुमार गढ़वाल ने बताया कि योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों में पात्र अभ्यर्थियों को गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में समान अवसर मिल सके।

उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र SSO Portal (http://sso.rajasthan.gov.in) पर उपलब्ध SJMS SMS App (CM Anuprati Coaching Icon) के माध्यम से ऑनलाइन प्रस्तुत किए जा सकते हैं। योजना से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं मानक संचालन प्रक्रिया विभागीय वेबसाइट http://sje.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध हैं।

Next Story