कन्यादान प्रोजेक्ट के तहत आयोजित हुआ 37 वां कन्यादान

कन्यादान प्रोजेक्ट के तहत आयोजित हुआ 37 वां कन्यादान
X

निम्बाहेड़ा। महावीर इंटरनेशनल पद्मिनी द्वारा चलाए जा रहे हैं कन्यादान पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत वैवाहिक बंधन में बंधने जा रही बालिका को वैवाहिक परिधान, श्रृंगार के सामान के साथ घर गृहस्थी वस्तुएं उपहार स्वरूप प्रदान कर उसके सुखद गृहस्थ जीवन की कामना की गई।

महावीर इंटरनेशनल की रीजनल सचिव श्रीमती सरोज ढेलावत ने बताया कि यह कार्यक्रम आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं के परिवारों को संबल प्रदान करने तथा गृहस्थ जीवन में प्रवेश करने वाली बालिका के आत्मविश्वास को प्रबल करने के लिए संस्था द्वारा चलाया जा रहा है, शुक्रवार को पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा की अध्यक्षता में संस्था का 37 वां कन्यादान किया गया।

दशहरा मैदान स्थित अशोक वाटिका में आयोजित एक कार्यक्रम में इस बार कन्यादान के लिए बालिका दिव्या नाथ का चयन किया गया। उपहार स्वरूप विभिन्न वस्तुएं प्रदान करने के दौरान बालिका के पिता उनकी माता सहित कई अतिथि मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम में हमेशा ही अपना अपूर्व और अद्वितीय सहयोग दे रही पद्मिनी चेयरपर्सन प्रीति खेरोदिया, सचिव प्रियंका नाहर, कोषाध्यक्ष रानी सिंघवी, अल्पना चपलोत, कल्पना संघवी, सुमन छाजेड़, टीना नहर, प्रमिला सहलोत, प्रियंका बोड़ाना, अंकिता सहलोत सहित विराओं ने मौजूद रहकर बालिका के सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

अतिथि के रूप में पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, पूर्व महामंत्री विरेश चपलोत, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक गजेंद्र नवलखा, शक्तिकेन्द्र संयोजक ओमप्रकाश नाथ, भजन जिज्ञासु ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कन्यादान प्रोजेक्ट को परिणय सूत्र में बंधने जा रही आर्थिक रूप से कमजोर बालिका के परिवारों के लिए अनुपम उपहार निरूपित करते हुए इसे जनहितकारी कार्यक्रम बताया।

Next Story