जिला कलक्टर की उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई: 39 प्रकरणों पर हुई सुनवाई

चित्तौड़गढ़। उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई के तहत गुरुवार को जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने निम्बाहेड़ा स्थित अटल सेवा केंद्र में आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में कुल 39 परिवादी पहुंचे, जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। कलक्टर ने राजस्व, अतिक्रमण और भूमि विवाद से जुड़े प्रकरणों को संवेदनशीलता के साथ दो सप्ताह के भीतर सुलझाने के निर्देश दिए। एक विशेष प्रकरण में दशहरा मेला 2018 की बकाया एलईडी टीवी भुगतान की जांच के भी आदेश दिए गए। इस दौरान एसडीएम विकास पंचोली सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Story