राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अन्तर्गत जिले के 400 विद्यार्थी जानेंगे विज्ञान को, अन्तर जिले का भ्रमण का आयोजन

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अन्तर्गत जिले के 400 विद्यार्थी जानेंगे विज्ञान को, अन्तर जिले का भ्रमण का आयोजन
X

चित्तौडगढ । मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा प्रमोद कुमार दशोरा चित्तौडगढ ने बताया राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के निर्देशानुसार जिले के राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 6 से 8 एवं 9 से 12 के विद्यार्थी अन्तर जिला भ्रमण उदयपुर के दौरान राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अन्तर्गत जिले के 400 विद्यार्थी विज्ञान के बारे में जानेंगे।

डाॅं. लीला चतुर्वेदी सहायक परियोजना समन्वयक ने बताया की भ्रमण दल को हरी झंडी दिखाकर प्रस्थान कराया गया। इस भ्रमण के दल प्रभारी लोकेश नारायण शर्मा कार्यक्रम अधिकारी एवं दल प्रभारी के नेतृत्व में जिले के 400 विद्यार्थी उदयपुर का भ्रमण कर विज्ञान के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी करेंगे। इस भ्रमण में उदयपुर के सीटी पैलेस से प्राचीन समय में उपयोग में ली जाने वाली सामग्री, निर्माण में उपयोग हुई घातु वस्तुओं की बनावट, वास्तुशिल्प, जगदीश मंदिर एवं बागोर की हवेली, गणगौर घाट, प्रताप गौरव केन्द्र में मेवाड के भौगोलिक, इतिहास, लाईट शो, फतेहसागर झील व उसका जल प्रबंधन, मोती मंगरी, मछली घर में जलीय जीव के विभिन्न प्रकार इनकी कृत्रिम आवास व्यवस्था, लाईट प्रबंधन, सज्जन स्थित बाॅयलाॅजिकल पार्क जिसमें विभिन्न जंगली पुश, पक्षी, प्रकृति अध्ययन, इनके आवास, भोजन इत्यादी के बारे में जानेंगे।

भ्रमण की सफलता में कृष्ण कुमार सोनी पीओ, गंगा बुनकर व किरण जोशी शारीरिक शिक्षक, हेमेन्द्र कुमार सोनी संदर्भ व्यक्ति, रमेश चन्द्र सेन तथा ब्लाॅक के दल प्रभारी, शिक्षक आदि सहयोग प्रदान कर रहें है।

Next Story