जमकर बरसे मेघ, शहर में कई जगह भरा पानी

By - नरेश ओझा |26 Jun 2024 3:47 PM IST
चित्तौड़गढ़ (राजेश जोशी) । जिला मुख्यालय पर आधा घंटे तक मूसलाधार बरसात हुई, इसके चलते कई क्षेत्रों में पानी भर गया लोगों को गर्मी से राहत मिली। मूसलाधार बरसात से शहर के कई स्थानों पर पानी भराव से लोगों को परेशानी हुई। नगर परिषद द्वारा नालों की सफाई समय पर नहीं करने से कई स्थानों पर सड़कों पर गंदी नालियों का पानी भर गया। चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्रेट गेट पर भी पानी भरने से आने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मात्र आधे घंटे की बरसात ने ही मानसून पूर्व की तैयारियों की पोल खोल दी।
शहर के किला रोड, सुभाष चौक, कलेक्ट्रेट चौराहे, प्रताप नगर मेंन रोड सहित कई जगहों पर नालों का गंदा पानी जमा हो गया। इसके चलते लोगों को परेशानी हुई। वहीँ सीजन की दूसरी तेज बरसात से लोगों को गर्मी से राहत मिली, इससे पहले उमस के चलते लोगों का बुरा हाल था।
Next Story
