दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पहुंचे चित्तौड़गढ़, केंद्र सरकार की नीतियों पर बोला हमला

दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पहुंचे चित्तौड़गढ़, केंद्र सरकार की नीतियों पर बोला हमला
X

चित्तौड़गढ़। दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बुधवार को चित्तौड़गढ़ पहुंचे। उनके चित्तौड़ दुर्ग स्थित बाणमाता मंदिर एवं कालिका माता मंदिर में दर्शन का कार्यक्रम है। चित्तौड़गढ़ पहुंचने पर शहर की मीरा होटल में उनका आप कार्यकर्ताओं के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी उनका स्वागत किया। मनीष सिसोदिया की कुल देवी बाणमाता का मंदिर चित्तौड़ दुर्ग पर स्थित है। इसी के कारण नवरात्र महोत्सव में दर्शन के लिए आए थे। दर्शन से पहले शहर की होटल में उनका स्वागत किया गया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं के अलावा पार्षद एवं कांग्रेस नेता महेंद्रसिंह मेड़तिया, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नितिन वर्मा, गिरवर सिंह, दिनेश गुर्जर सहित कई कार्यकर्ता के अलावा सोनू गुरनानी सहित शहरवासियों ने भी सिसोदिया का स्वागत किया।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अपनी कुलदेवी के दर्शन करने के लिए चित्तौड़गढ़ आए हैं। वे मूलतः उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं, लेकिन लंबे समय से दिल्ली के रह रहे हैं। सिसोदिया वंश की कुल देवी चित्तौड़ दुर्ग पर है। उन्होंने कहा कि चित्तौड़ का इतिहास हमें प्रेरणा देता है। वहीं उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की सरकार है कि वह एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। पहली बार ऐसा देखा कि वे एजेंसियों का दुरुपयोग अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ कर रहे हैं। साथ ही अपने मित्रों को राजनीतिक रूप से मजबूत कर रहे है। वहीं विधानसभा चुनावों को लेकर सिसोदिया ने कहा कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में अच्छा काम किया है। भाजपा ने तो झूंठे केस लगा कर चोट पहुंचाने का काम किया। वहीं सिसोदिया हरियाणा चुनाव के सवाल को टालते नजर आए।

Next Story