परमार्थ की सेवा ही जीवन की वास्तविक सेवा- संत सीता राम दास

परमार्थ की सेवा ही जीवन की वास्तविक सेवा- संत सीता राम दास
X

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह परिहार) जिले के आमेट उपखंड़ के घोसुंडी निवासी गो भक्त सोहन लाल पिता खुमाण कुमावत ने श्री पंच मुखी हनुमान नंदी गौशाला आगरिया में पक्षियों के लिए 70 फिट ऊंचाई का चिड़िया घर बनाने का कार्य शुरू किया,, संत सीता राम दास महाराज की पावन उपस्तिथि एवं पंडित ने ग्यारस एकादशी के पावन अवसर पर वेदिक रीति ओर मंत्रोच्चार के साथ कराया चिड़िया घर का भूमि पूजन। संत कहा आज इस समय में गौमाता, जीवो की रक्षा ओर सेवा से पुण्य की प्राप्ति होती है, मानव को अपने जीवन काल में अपनी कमाई का 10% हिस्सा दान पुण्य करना चाहिए। जिससे जीव की मुक्ति का मार्ग सरल होता है। पंडित दुर्गेश पालीवाल ने पूरे विधि विधान से चिड़िया घर का भूमि पूजन करवाया,, पूजा में बालूराम कुमावत, कमलेश कुमावत , भंवर लाल कुमावत, देवी लाल कुमावत, मथुरा लाल कुमावत, किशन लाल लड्डा, गौशाला में आदी उपस्थित थे।

Next Story