जुट प्रोडक्ट उद्यमी प्रशिक्षण का समापन

जुट प्रोडक्ट उद्यमी प्रशिक्षण का समापन
X

चित्तौड़गढ़ । बैंक ऑफ बड़ौदा (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) चित्तोड़गढ़ द्वारा गांव कांकरवा ब्लॉक भूपालसागर में दिये जा रहें 13 दिवसीय जूट प्रोडक्ट्स उद्यमी के निःशुल्क प्रशिक्षण का समापन समारोह का आयोजन संस्थान में किया गया।

     कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैंक ऑफ बड़ौदा से अग्रणी जिला प्रबंधक परेश के. टांक एवं राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद भूपालसागर से ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक मेहनाज बशीर थे।

      अग्रणी जिला प्रबंधक ने प्रशिक्षणार्थियों को इस प्रशिक्षण का लाभ लेकर अपना लक्ष्य प्राप्त करने के उद्धेश्य से भी अवगत कराया गया। एवं सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित किया। ऋण लेकर अपना व्यवसाय शुरू करने पर बल दिया।

      ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक मेहनाज बशीर द्वारा जूट प्रोडक्ट्स संबंधित विभिन्न जानकारियां प्रदान की एवं राजिविका की समस्त योजनाओं के बारे में अवगत कराया जिससे जूट प्रोडक्ट्स बनाने के व्यवसाय को बढावा मिल सकें। साथ ही संस्थान द्वारा चलाये जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की सराहना की।

      इस अवसर पर राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद भूपालसागर से आर.पी.आर.पी. मोहिनी देवी कीर संस्थान से फैकल्टी सत्यनारायण कुमावत एवं कार्यालय सहायक भगवान लाल कुमावत उपस्थित रहे।

      ट्रेनर कामिनी कश्यप ने प्रतिभागियों को बोटल कवर, बैंग, पैरदान, टोकरी, गमले, साइड पर्स, गमले इत्यादि सिखाया गया। एवं सम्बन्धित विभिन्न जानकारियां प्रदान की।  ईडीपी एसेसर दिनेश कुमार जैन एवं डोमेन एसेसर मधु लोठ द्वारा प्रशिक्षणार्थियों का मुल्यांकन एवं प्रमाणन किया गया।

      बडौदा स्वरोजगार विकास संस्थान द्वारा बेरोजगार युवक - युवतियों के लिए स्वरोजगार हेतु ब्यूटी पार्लर प्रबन्धन, सिलाई, होममेड अगरबत्ती निर्माता, ज्वेलरी बनाना, डेयरी एवं वर्मी कम्पोस्ट, बकरी पालन, मुर्गी पालन के निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित है।

Next Story