मंत्री मंजू बाघमार रविवार को चितौड़गढ़ में

मंत्री मंजू बाघमार रविवार को चितौड़गढ़  में
X

चित्तौड़गढ़

चित्तौड़गढ़ जिले की प्रभारी मंत्री एवं राजस्थान सरकार की सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल अधिकारिता विभाग राज्य मंत्री मंजू बाघमार रविवार को चितौड़गढ़ आयेगी। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि प्रभारी मंत्री मंजू बाघमार का प्रातः 11 बजे सर्किट हाउस पंहुचने पर भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष रतन गाडरी के नेतृत्व में स्वागत किया जायेगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री अजमेर से सड़क मार्ग से प्रस्थान कर प्राप्त 11:30 बजे चित्तौड़गढ़ पहुंचेगी एवं डीआरडीए सभागार में जिले में बजट घोषणाओं के प्रचार-प्रसार एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक लेंगी। बैठक में जिला प्रभारी सचिव भानु प्रकाश एटरु भी उपस्थित रहेंगे तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

Next Story