1 लाख 51 हजार पार्थिव शिवलिंग का आज होगा महारुद्राभिषेक

1 लाख 51 हजार पार्थिव शिवलिंग का आज होगा महारुद्राभिषेक
X


निंबाहेड़ा

‎‎मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार ‎‎कल्लाजी वेदपीठ पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि का आयोजन किया जा रहा हैं। कल्याणेश्वर‎ महादेव एवं ठाकुर श्री कल्लाजी‎ की महति अनुकम्पा से फाल्गुन ‎कृष्णा त्रयोदशी के पावन अवसर ‎पर वेदपीठ परिसर में महाशिवरात्रि ‎‎का आयोजन किया जा रहा हैं। ‎‎जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण हाे चुकी ‎हैं। वेदपीठ के प्रवक्ता ने बताया कि ‎301 यजमान युगलों ‎‎द्वारा महारूद्राभिषेक में भागीदारी के ‎लिए पंजीयन करवाया जा चुका हैं।‎ महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर वेदपीठ ‎परिसर में एक लाख 51 हजार पार्थिंव ‎शिवलिंग का 21 द्रव्यों से वैदिक मंत्रोच्चार ‎के साथ महारूद्राभिषेक किया‎‎ ‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎जाएगा। वेदपीठ के आचार्यों के ‎मार्गदर्शन में बटुकों एवं शिल्पियों ‎द्वारा पार्थिंव शिवलिंग‎ एवं जलहरियों का निर्माण किया‎ गया हैं। वेदपीठ के प्रवक्ता ने ‎बताया कि ठाकुर जी की संध्या‎ महाआरती के पश्चात महारुद्राभिषेक अनुष्ठान का शुभारंभ किया ‎जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु भगवान शिव को प्रिय नानाविध पदार्थ न्यौछावर करेंगे। ‎‎‎‎‎‎‎रुद्री पाठ और नमक चमक के साथ महारूद्राभिषेक किया जाएगा। ओम नमः शिवाय के पुरुश्चरण जाप अनवरत शिवरात्रि को होंगे। अभिषेक के बाद भगवान शिव और ठाकुर जी की महाआरती कर प्रसाद वितरण किया जाएगा। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर ठाकुर जी का महादेव स्वरूप में मनमोहक श्रृंगार किया जाएगा।

Next Story