विहार सम्मेलन में भाग लेने के लिए 11 सदस्यीय दल रवाना

विहार सम्मेलन में भाग लेने के लिए 11 सदस्यीय दल रवाना
X

निम्बाहेड़ा। महाराष्ट्र के मुम्बई शहर में आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय अखिल भारतीय विहार सम्मेलन में भाग लेने के लिए शनिवार को साधु संत विहार सेवा समिति निम्बाहेड़ा का 11 सदस्यीय दल रवाना हुआ।

विहार समिति निम्बाहेड़ा के सदस्य संजय सिंघवी ने बताया कि विलेपार्ले विहार सेवा समिति और मुम्बई विहार सेवा समिति के तत्वाधान एवं आचार्य श्रीमद विजय अक्षयबोधि सुरीश्वर और आचार्य श्रीमद विजय महाबोधि सुरीश्वर की शुभ निश्रा में मुंबई सांताक्रुज में 12 वां अखिल भारतीय विहार सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

इस विहार सम्मेलन में भाग लेने के लिए शनिवार को प्रातः 11 बजे निंबाहेड़ा रेलवे स्टेशन से विहार समिति के तख्त सिंह सिंघवी, मुकेश कुमार नागोरी, दिलीप कुमार नागोरी, दिलीप पारख़, अजीत डांगी, अतुल बोडाना, यशवंत चपलोत, सुमित बोडाना, प्रीतेश धींग, वेंकी बोडाना रवाना हुए।

Next Story