श्रमण भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के 20 दिवसीय आयोजन का हुआ आगाज

उदयपुर,। सकल जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था महावीर जैन परिषद के स्वर्ण जयंती वर्ष में आयोजित होने वाले 20 दिवसीय आयोजन की श्रृंखला का आगाज गुरुवार 12 मार्च को लिखित जैन प्रश्नोत्तरी परीक्षा के साथ हुआ। परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि दोपहर 3 बजे जैन समाज के 756 प्रतिभागियों ने सिख कॉलोनी स्थित बड़ाला क्लासेज में जैन धर्म पर आधारित लिखित परीक्षा देकर अपना भाग्य आजमाया। परीक्षा पूर्णतया बोर्ड पैटर्न पर आधारित थी। जिसका परिणाम शनिवार 21 मार्च को घोषित किया जाएगा। विजेता प्रतिभागियों को उसी दिन क्रमश: 11000, 7000, 5000 के प्रथम, द्वितीय व तृतीय नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा साथ ही 1-1 हजार के 10 सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
महावीर जैन परिषद के कोषाध्यक्ष कुलदीप नाहर ने बताया कि लिखित परीक्षा का आगाज सभी परीक्षार्थियों के सामूहिक नमस्कार महामंत्र के साथ हुआ तथा जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव के जन्म कल्याणक के अवसर प्रभु ऋषभदेव के समक्ष सकल जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत, बड़ाला क्लासेज के निदेशक राहुल बड़ाला, कोषाध्यक्ष कुलदीप नाहर, बीजेएस अध्यक्ष दीपक सिंघवी, जेजेसी अध्यक्ष अरूण मेहता, महावीर युवा मंच संस्थान अध्यक्ष अशोक कोठारी, आयोजन सह संयोजक सुधीर चित्तौड़ा व विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर परीक्षा प्रारम्भ करवाई।
महावीर जैन प्रीमियम लीग का आगाज आज -
बीजेएस यूथ विंग के अध्यक्ष भाविक पोखरना एवं अंजली सुराणा ने संयुक्त रूप से बताया कि तीन दिवसीय महावीर जैन प्रीमियर लीग में प्रथम दिन अद्रीशा रियल स्टेट बनाम जेजे ग्रेनाईट, ट्रांसकॉम लॉजिस्टीक बनाम अरिहंत नर्सिंग, दर्शिल इंवेन्टस बनाम डॉ. महिमा डेंटल, कयान बिल्ड मार्ट बनाम वी-3, योवर स्टार्टअप सीए बनाम बड़ाला क्लासेज, अरावली सर्विसेज बनाम लिया एल्यूमिनियम, बीजेएस गल्र्स बनाम बीजेएस लेडीज, धानी ट्यूर्स बनाम जेजेसी, जीतो लेडिज विंग बनाम अनुष्का एकेडमी, अर्चना सुपर सेवन बनाम एचएएम, टीम बड़ाला बनाम रिदीत फीनवर्ड, जैन टे्रडर्स बनाम आकृति केपिटल, राधारमन रेंटल बनाम कार 27, एमआरके हार्डवेयर बनाम अरिहंत होटल, अनुष्का एकेडमी बनाम टेक्नोलाइन, पी-मार्ट बनाम एकलव्य एकेडमी, नाकोड़ा प्लाईवुड बनाम एसएमवायएम, होटल मेपल बनाम रिद्ध-सिद्धी के बीच मैच होगा। इस प्रीमियर लीग में पुरुषों की कुल 30 टीमो के कुल 180 खिलाड़ी और महिलाओं की कुल 13 टीमों की 78 खिलाड़ी भाग ले रहे है। महावीर जैन प्रीमियर लीग-2 में महिला और पुरुष वर्ग के विजेता और उपविजेता टीम को क्रमश: 51000 और 31000 का पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही मैन ऑफ द टूर्नामेंट को 5100, बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट बोलर प्रत्येक को 3100 का पुरस्कार दिया जाएगा।
इस अवसर पर सकल जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत, राहुल बड़ाला, कुलदीप नाहर, दीपक सिंघवी, अरूण मेहता, अशोक कोठारी, सुधीर चित्तौड़ा, विजयलक्ष्मी गलूंडिया, भूपेन्द्र गजावत, नितिन लोढ़ा, जितेन्द्र सिसोदिया, राजेश भाणावत, वीरेन्द्र महात्मा, ललित कोठारी, मीना कावडिय़ा, नीतू गजावत, नीता छाजेड़, रचिता मोगरा, सोनल सिंघवी, प्रिया झगड़ावत, कल्पना वस्तावत, विनी मेहता, जय चौधरी, यश परमार, आयुष वक्तावत, भाविक पोखरना सहित कई सदस्यों का परीक्षा दिलाने में विशेष सहयोग रहा।
