निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 400 मरिज हुए लाभान्वित

चित्तौड़गढ़ देश के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न, मिसाइल मैन डाॅ. कलाम साहब की पुण्यतिथि पर डाॅ एपीजे अब्दुल कलाम चैरिटेबल ट्रस्ट एवं आयुर्वेद विभाग चित्तौड़गढ़ के संयुक्त तत्वाधान में सर्व समाज मानव सेवार्थ हेतु शहरवासियों की सुविधा के लिए 27 जुलाई रविवार को देहली गेट स्थित छिपा जमात खाना विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ शिविर का शुरुआत शहर काजी अब्दुल मुस्तफा. यति जी महाराज, गुरुद्वारा के मनिंदर सिंह, संजय सिंह,फादर पी जाॅन, आयुर्वेद उप निदेषक तरूण प्रमाणिक एवं ट्रस्ट चेयरमैन रईस गोरी ने फिता काट की इस मौके पर
ट्रस्ट सरपरस्त जुल्फिकार मास्टर सा., सलाहकार मुफ्ती उस्मान अशरफी, आयुर्वेदिक चिकित्सक डाॅ. सौरभ सिंह हाड़ा, डाॅ निरूपमा मिश्र, डाॅ शैलेन्द्र मंडलोई, डाॅ प्रियंका मीणा, डाॅॉ सरिता मीणा, होम्योपेथिक चिकित्सक डाॅ. भारती सिंघल ,फिजियोथेरेपी चिकित्सक डाॅ. राकेश करसोलिया एवं डाॅ. जस्मीन कश्यप श्रीमाली और ट्रस्ट के सेक्रेट्री एडवोकेट ईमरान खान,
केशीयर जियाउर्रहमान, वाइस चेयरमैन इरफान खान,ज्वाइंट सेक्ट्री हुसैन मीर, सलाहकार गुलाम सादिक, मेंबर सिद्दीक खान, मुर्तजा खान, ताहिर हुसैन, इरशाद छीपा, जिलानी खान,
बरकत मंसूरी, अनीस मंसूरी, आसिफ पंजाबी, सना परवीन, के अलावा सैय्यद मकसूद अली, शाहनवाज खान, दिनेश गौड,
इफ्तिखार, जुबैर गोरी ,अरशद आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे । कैंप में आने वाले मरीजों ने निःशुल्क चिकित्सा एवं जाँचों का लाभ लिया वही निःशुल्क दवाइयां प्राप्त की । कैंप कल दिनांक 28 जुलाई सोमवार भी जारी रहेगा ट्रस्ट चेयरमेन रईस गोरी ने षहरवासियों से कैम्प की निःषुल्क सुविधाओं का लाभ लेने की अपील करी।
