5वीं रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता प्रारंभ

चित्तौड़गढ़। मातेश्वरी सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित पाँचवी रात्रिकालीन प्रीमियम लीग का उद्घाटन महाराणा प्रताप कॉलेज ग्राउंड में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह सिसोदिया के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अमन गौड़ ने बताया कि उद्घाटन सत्र में अतिथियों द्वारा अंबे माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया। अतिथियों का भगवा दुपट्टा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। राष्ट्रगान से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय तथा टी-शर्ट व ट्रॉफी का अनावरण किया। पहले दिन 3 मैच खेले गए। दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुँची है, जिसमें एक मैच बहुत ही रोमांचक मुकाबले से हुआ। पहले मैच में सोहन क्लब ने जेआर सी टीम को 9 विकेट से हराया, मेन ऑफ द मैच रोहित जाट रहे, दूसरे मैच में एम एन सी सी ने जेआरसी टीम को 47 रनो से हराया तीसरे और अंतिम मुकाबले में एमएन सीसी ने रोमांचक मुकाबले में सोहन क्लब को 5 रन से हराकर क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष सिसोदिया ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए, जीत हार तो चलती रहती है। समाज सेवी लविस मूंदडा ने कहा कि बहुत ही शानदार कार्यक्रम है। आने वाले समय में इस कार्यक्रम को और भव्य बनाएंगे। समिति संरक्षक मुकेश नाहटा ने बताया कि समिति क्रिकेट के अलावा भी कई सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम जैसे लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार करना, रक्तदान करना, पर्यावरण के क्षेत्र में पेड़ पौधे लगाना, गौशाला में गौ सेवा करना आदि धार्मिक कार्यक्रम करती है। कार्यक्रम में अहसान पठान, इम्तिहाज़ हुसैन, संजय राव, अजय लोठ, शिल्पन साहू, अनिल शेट्टी, रजा शेख, रघुनंदन दुदानी, अभिनव राठी बतौर अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रतियोगिता संयोजक भेरूलाल शर्मा, मुकेश सेन, राजकुमार सुवालका, पिंटू शर्मा, उदय अहीर, मुकेश शर्मा, एकलव्य शर्मा, मनीष जैन, विकास सैनी आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।

Next Story