पटवारी के साथ हुई घटना पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, अवैध खनन में लिप्त जेसीबी, डंपर व वाहन जब्त

By - vijay |16 Feb 2026 11:03 PM IST
चित्तौड़गढ़ ।निम्बाहेड़ा तहसील के पटवार हल्का बांगेड़ा घाटा में अवैध खनन रोकते समय पटवारी सुनील विश्नोई के साथ हुई मारपीट एवं छीना-झपटी की घटना पर जिला प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लिया है।
जिला कलेक्टर आलोक रंजन के निर्देश पर पुलिस एवं माइनिंग विभाग द्वारा मौके पर कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में प्रयुक्त एक जेसीबी, एक एलएनटी मशीन, चार डंपर, एक मोटरसाइकिल एवं एक स्कॉर्पियो वाहन जब्त किए गए हैं।
उपखण्ड अधिकारी निम्बाहेड़ा विकास पंचोली ने बताया कि पुलिस द्वारा बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु सख्त कदम उठाए जाएंगे।
Tags
Next Story
