प्रशासक सुथार ने सड़क निर्माण के लिए सीएम को लिखा पत्र

प्रशासक सुथार ने सड़क निर्माण के लिए सीएम को लिखा पत्र
X

भादसोड़ा । ग्राम पंचायत भादसोड़ा के प्रशासक (निवर्तमान सरपंच) शम्भू सुथार ने बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र प्रेषित कर अमरपुरा से सुथारिया खेड़ा, भादसोड़ा मार्ग पर सड़क निर्माण की मांग की। पत्र में बताया गया कि श्री सांवलिया जी मंदिर मंडल मंडफिया द्वारा अमरपुरा से सुथारिया खेड़ा, भादसोड़ा मार्ग पर सड़क निर्माण के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित होकर स्वीकृति, टेंडर प्रक्रिया एवं कार्यादेश (वर्क ऑर्डर) हुआ। लेकिन किसी कारण निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया। पुनः टेंडर प्रक्रिया एवं कार्यादेश करवाने के लिए पत्र प्रेषित किया।

Tags

Next Story