सर्व ब्राम्हण महासभा के जिलाध्यक्ष पद पर एडवोकेट सीताराम शर्मा को मनोनीत

सर्व ब्राम्हण महासभा के जिलाध्यक्ष पद पर एडवोकेट सीताराम शर्मा को मनोनीत
X

चित्तौड़गढ़ । सर्वब्राम्हण महासभा में एडवोकेट सीताराम शर्मा को मनोनीत किया गया। समाज के प्रत्येक कार्य में बढ चढ कर हिस्सा लेते है तथा सक्रियता को देखते हुए पं.सुरेश मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिनेश शर्मा प्रदेश अध्यक्ष की अनुशंषा पर जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया जाता हैं।

कपासन में सर्वसमाज ने नवमनोनीत जिलाध्यक्ष एडवोकेट सीताराम शर्मा का माल्यापर्ण कर, साफा पहना , मुंह मीठा कर स्वागत किया तथा बधाई , शुभकामनाएं दी। उन्होने संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन करने व संगठन की मजबूती के लिए जिला कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए है।

इस अवसर पर ओमजी व्यास पूर्व प्रधान कैलाश बारेगामा, राकेश बारैगामा, हरीश तिवारी, कमल भंसाली, नंदलाल् मेनारिया, हेमंत बारेगामा, संतोष बारेगामा, हीरालाल गुर्जर, दीपक मोची, देवीलाल लोहार, कमलेश वैष्णव, दिनेश काबरा, रतनसिंह एवं सर्व समाज द्वारा स्वागत किया गया मौजुद रहे।

Next Story