भाजपा संगठन अभियान के तहत मंडल प्रभारियों की नियुक्ति

चित्तौड़गढ़ भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी ने चित्तौड़गढ़ जिले के सभी मंडलों में मंडल प्रभाररी नियुक्त किये । भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि सभी मंडल प्रभारी मंडल अध्यक्षों के साथ समन्वय कर प्रत्येक बूथ समिति को सक्रिय करने के साथ-साथ ‘मन की बात’ कार्यक्रम तथा अन्य संगठनात्मक गतिविधियों का संयोजन करेंगे। मंडलवार प्रभारी चित्तौड़गढ़ नगर मंडल रामगोपाल ओझा, चंदेरिया मंडल संजु लढ़़्डा, सावा मंडल प्रहलाद टेलर, बस्सी मंडल रघु शर्मा, घोसुंडा मंडल देशराज गुर्जर, भदेसर मंडल रतन पुर्बिया कांटी, कपासन नगर मंडल जिनेन्द्र कोठारी, कपासन ग्रामीण मंडल गोवर्धन जाट, राशमी मंडल हर्षवर्धन सिंह रूद, पंहुना मंडल राकेश नुवाल, शनिमहाराज मंडल विजय सिंह चौहान नपानिया, भूपालसागर मंडल जिला मंत्री कैलाश जाट, आकोला ग्रामीण मंडल रमेश शर्मा, आकोला नगर मंडल बलवन्त ओस्तवाल, भादसोड़़ा मंडल दीपक शर्मा, निंबाहेड़ा नगर मंडल शोकिन चपलोत, निंबाहेड़ा पूर्व मंडल पारस वीरवाल, निंबाहेड़ा पश्चिम मंडल मानवेन्द्र सिंह, कनेरा मंडल ओंकारलाल धाकड़, बैंगु नगर मंडल शंकर कुमावत, बैंगु ग्रामीण (चेंची) मंडल प्रवीण सिंह राठौड़, कमांड मंडल सी.पी. नामधराणी, रावतभाटा मंडल कैलाश चन्द्र मंत्री,भैसरोड़गढ़ मंडल भुवनेश नागर, कुंडाल मंडल काली बाई मीणा, जावदा मंडल कुशाल बारेसा, गंगरार मंडल हरीश ईनाणी, नंदवाई मंडल घीसालाल मेवाड़ा, साड़ास मंडल ज्योतिष पुरोहित, बड़ीसादड़ी नगर मंडल अशोक रायका,बड़ीसादड़ी ग्रामीण मंडल राकेश मेहता, निकुंभ मंडल नरेन्द्र सिंह भूरकिया,आसावरामाता मंडल देवीलाल जणवा, डूंगला मंडल चन्द्रशेखर शर्मा ईडरा मंगलवाड़ कर्नल सिंह कांकरवा को नियुक्त किया।

Next Story