भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार गुरु पूर्णिमा पर धर्मगुरुओं एवं महंतों का होगा स्वागत

चित्तौड़गढ़ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार गुरुवार को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला चित्तौड़गढ़ द्वारा जिलेभर के विभिन्न धार्मिक स्थलों के धर्मगुरुओं, पुजारियों एवं महंतों का स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर राजस्थान सरकार के नागरिक उड्डयन एवं सहकारिता मंत्री गौतम दक बड़ीसादड़ी रामद्वारा के अनंताराम जी महाराज, लोठियाना मठ के मठाधीश, निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, अठाना मठ, मोनी बाबा आश्रम, श्रीराम गौशाला, महंत दरियानाथ जी विधायक अर्जुनलाल जीनगर भीमगढ़ देवजी आश्रम, मुंगाणा धाम, ताणा मठ, पंचमुखी बालाजी गंगरार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी नरबदिया अनगढ़ बावजी, लक्ष्मी नारायण मंदिर भदेसर एवं जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर श्रीराम गौशाला निम्बाहेड़ा के संत-महंतों का स्वागत कर उनका आशीर्वाद लेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष रतन गाडरी ने कहा कि इस दौरान गुरु-शिष्य परंपरा, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक मूल्यों पर चर्चा की जाएगी और धर्मगुरुओं का मार्गदर्शन प्राप्त किया जाएगा।