वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 के तहत गोपाल नगर में महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम


चित्तौड़गढ़।भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा आयोजित वित्तीय साक्षरता सप्ताह (FLW) 2026 के अंतर्गत इस वर्ष के मुख्य विषय “KYC – सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम” पर ग्राम पंचायत मानपुरा के अंतर्गत गोपाल नगर में स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं हेतु वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं को KYC, CKYC एवं Re-KYC की प्रक्रिया तथा उसके महत्व की विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही साइबर सुरक्षा, डिजिटल भुगतान का सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव एवं सुरक्षित बैंकिंग व्यवहार पर भी जागरूक किया गया। वक्ताओं ने बताया कि समय पर KYC अपडेट कराना न केवल बैंकिंग सेवाओं के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक है, बल्कि यह वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव का भी एक प्रभावी माध्यम है।

इस अवसर पर RBI के जिला स्तरीय अधिकारी (DLO) श्री सागर पवार, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री परेश टांक, RSETI निदेशक श्री अमित चौधरी, FLC काउंसलर श्री विष्णु दत्त, राजस्थान ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक सुश्री डिम्पल बागड़ी तथा CFL सेंटर मैनेजर श्री शिवलाल बलई उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने महिलाओं को वित्तीय रूप से सशक्त बनने, डिजिटल सेवाओं का सुरक्षित उपयोग करने तथा बैंकिंग सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में महिलाओं की शंकाओं का समाधान किया गया तथा सुरक्षित, जागरूक एवं आत्मनिर्भर बैंकिंग व्यवहार के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया

Next Story