मानसिंह का परिवार द्वारा नवरात्रि पर भंडारे का आयोजन

चित्तौड़गढ़ । सेठ छगनलाल बद्री विशाल मानसिंह का की स्मृति में नवरात्रि के पावन अवसर पर झांतला माताजी मंदिर परिसर चित्तौड़गढ़ में नो दिवसीय भंडारे का आयोजन मानसिंह का परिवार द्वारा किया जाएगा। भंडारे की व्यवस्था हेतु भीलवाड़ा के कमल कुमार मानसिंह का प्रहलाद सेन नारायण गुर्जर श्रवण गुर्जर आदि के चित्तौड़गढ़ पधारने पर झांतला माता अन्नपूर्णा भोजन शाला समिति के संरक्षक एवं वरिष्ठ नागरिक मंच के महासचिव राधेश्याम आमेरिया, अध्यक्ष नंदकिशोर पारीक, संयोजक कमलाशंकर मोड़ महामंत्री राकेश स्वर्णकार कोषाध्यक्ष निर्भय शंकर जोशी ,प्रचार प्रसार मंत्री जोगेंद्र सिंह होड़ा आदि ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन करते हुए इस पुनीत कार्य की व्यवस्था में सहयोग हेतु उनसे आग्रह किया।
प्रहलाद सेन द्वारा बताया गया कि भीलवाड़ा में हर माह की अमावस्या पर मानसिंहका परिवार द्वारा भंडारे का आयोजन वर्षों से किया जाता रहा है जिसमें करीब साढे चार सौ 500 जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन करवाया जाता है। सर्दियों में जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल एवं गर्मियों के मौसम में चप्पल आदि का वितरण भी हर वर्ष किया जाता है।
झांतला माताजी मंदिर परिसर में इस वर्ष से प्रथम नौ दिवसीय भंडारे का आयोजन 19 मार्च से 27 मार्च तक किया जाएगा जिसमें हर रोज अलग-अलग प्रकार के व्यंजन भोजन आदि की व्यवस्था मानसिंहका परिवार द्वारा की जाएगी। प्रचार प्रसार मंत्री जोगेंद्र सिंह होडा ने बताया कि कमल कुमार मानसिंह का द्वारा अन्नपूर्णा भोजनशाला समिति को भी हर माह 3000 की राशि का सहयोग प्रदान किया जाता है, उन्होंने भोजन शाला को जरूरत के अनुसार अन्य सहयोग हेतु भी आष्वस्त किया।
