भारतीय मजदूर संघ ने जन्म शताब्दी वर्ष मनाया

भारतीय मजदूर संघ ने जन्म शताब्दी वर्ष मनाया
X

चित्तौडगढ । भारतीय मजदूर संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व.शम्भुसिंह खमेसरा का जन्म शताब्दी वर्ष 5 सितम्बर 2025 को विद्या निकेतन, हिरण मगरी सेक्टर चार उदयपुर मे भारतीय मजदूर संघ जिला उदयपुर द्वारा आयोजित किया गया ।

सम्भाग के बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सलूम्बर, प्रतापगढ, राजसमन्द, भीलवाडा व चित्तौडगढ से सैकडो की संख्या में पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओ ने जन्म शताब्दी वर्ष पर भाग लिया। मुख्य अतिथि जनजाति क्षेत्रिय विकास और गृह रक्षा विभाग केबिनेट मंत्री बाबुलाल खराडी मुख्य वक्ता मुख्य वक्ता भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा थे। वक्ताओ ने उनके जीवन, संघर्षो एवं रीति-नीति के बारे मे बताया। भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक स्व. दन्तोपंत ठेगडी प्रथम बार उदयपुर प्रवास पर आये तो राष्ट्रीय स्वंय सेवक के कार्यकर्ता होने से शम्भुसिंह खमेसरा जिनको शम्भुदादा के नाम से पहचान बनाई उनको ठेगडी को उदयपुर शहर घुमाने की जिम्मेदारी दी। उस समय तांगो का प्रवलन था। ठेगड़ी तांगे मे उदयपुर शहर का घुमाने का आनन्द लिया। उन्होने कई जगह अपने उद्बोधन मे कहा कि उदयपुर प्रवास पर तांगे मे बैठा। शम्भुदादा जब भी भीलवाडा जाते या आते चित्तौडगढ मे कई दिनों तक रहते थे। जन्म शताब्दी वर्ष पर उनके साथ रहने वाले सक्रिय कार्यकर्ता व भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओ को स्मृति चिन्ह व उपरना ओढाकर सम्मान किया गया।

चित्तौडगढ से जल संसाधन विभाग बलदेव मौड़ , जोगेन्द्र सिंह होडा, सत्यनारायण बाथरा, सत्यनारायण माली, विद्युत विभाग के करूणेश बंसल एवं सीताराम जाट ने जन्म शताब्दी वर्ष मे भाग लिया। सभी पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओ ने उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Next Story