बड़ी उपलब्धि: विधायक आक्या के प्रयासों से स्वीकृत हुआ सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक, खेल जगत में खुशी की लहर

चित्तौड़गढ़। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की मांग पर राज्य सरकार द्वारा चित्तौड़गढ़ के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 10 करोड़ की लागत से सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक स्वीकृत करने पर जिला एथलेटिक्स संघ ने आभार व्यक्त किया। संघ सचिव सूर्य प्रकाश गर्ग ने बताया कि रनिंग ट्रैक के अभाव में खिलाड़ियों को परेशानी हो रही थी। शनिवार को खिलाड़ियों व पदाधिकारियों ने विधायक आक्या का साफा पहनाकर अभिनंदन किया।
Next Story
