महा मुक़ाबला देशी इलेवन व एमएफसी के बीच

चित्तौड़गढ़। मातेश्वरी सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को खेले गए सभी नॉक आउट मुकाबले एक तरफ़ा रहे। अमन गौड़ ने बताया कि पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एमएफसी ने एपी क्लब को 78 रनो से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमएफसी ने निर्धारित ओवर में 148 रन बनाए, जवाब में एपी क्लब मात्र 70 रनों पर सिमट गई। दूसरे क्वार्टर फाइनल में श्रीदेव राजसमन्द ने श्रीदेव भावा को 9 विकेट से हराया। इसी प्रकार सेमी फाइनल मुकाबले में एमएफ सी ने श्रीदेव राजसमंद को 75 रनों से हराया, पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमएफसी ने निर्धारित ओवरों में 150 रन बनाये। कठिन लक्ष्य का पीछा करते उतरी श्रीदेव क्लब 75 रनों पर सिमट गई। प्रारंभ में अतिथि विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, सुरेश झंवर, भरत जागेटिया, रामप्रसाद मूंदड़ा, शैलेंद्र झंवर, अनिल ईनाणी, नवीन पटवारी, रवि वीरानी, विनीत तिवारी, जगदीश मेनारिया, नानालाल मेनारिया का अध्यक्ष सत्यनारायण विजयवर्गीय, राजू सुवालका, भेरूलाल शर्मा, मुकेश सेन ने केसरिया उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया।
