भाजपा जिलाध्यक्ष गाडरी ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मन की बात सुनने का आव्हान किया

चित्तौड़गढ़ भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का लाईव प्रसारण बुथ नंबर 137 डाईट रोड़, सुभाष कोलीनी प्रताप नगर चित्तौड़गढ़ पर भाजपा के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी के मुख्य आतिथ्य में सुना गया। जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम से समाज और राष्ट्र निर्माण का मार्गदर्शन मिलता है। हम सभी को यह कार्यक्रम सुनना चाहिये।जिलाध्यक्ष गाडरी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से पीएम मोदी सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, स्वच्छता, खेल, विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में उपलब्धियों, सरकार की विकास योजनाओं, और भारत की वैश्विक स्थिति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हैं। इसके साथ ही बड़े राष्ट्रीय मुद्दों पर भी बात होती है। स्थानीय और सामाजिक परिवर्तन को लेकर हो रही कोशिशों का जिक्र करने के लिए कार्यक्रम की सराहना की। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि कार्यक्रम में पी एम मोदी ने स्पेस सेक्टर और नारी शक्ति का जिक्र किया। उन्होंने कहा- हर तरफ चैंपियंस ट्रॉफी और क्रिकेट का माहौल है। क्रिकेट में सेंचुरी का महत्व क्या होता है ये सब जानते हैं। भारत ने स्पेस में जो सेंचुरी लगाई है, उसका अलग महत्व है। इसरो की सफलता का दायरा बढ़ा है।
नारी शक्ति पर बात करते हुए मोदी ने कहा-हमारी संस्कृति में बेटियों का सम्मान सर्वोपरि रहा है। इस बार महिला दिवस पर मैं एक नई पहल के बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, खेलो इंडिया, वन्य जीवों और फिटनेस जैसे मुद्दों पर भी बात की। मन की बात कार्यक्रम में जिला महामंत्री रघु शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, जिला प्रचार प्रचार मंत्री गोवर्धन जाट, आईटी जिला संयोजक नन्दकिशोर लौहार, नगर महामंत्री घनश्याम लोठ, गौरव त्यागी, मन की बात नगर संयोजक परमजीत वधवा, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अविनाश शर्मा, नगर उपाध्यक्ष लोकेश त्रिपाठी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष इंद्रा सुखवाल, तारावती धाकड़, राधेश्याम कुमावत, नगर मंत्री विष्णु सेन,शांतनु काबरा, अभिषेक व्यास, भानुप्रताप सिंह, लक्ष्मीकांत बैरवा, जगदीश जीनगर, अनिल बैरवा, महिला मोर्चा नगर महामंत्री प्रेम लोठ, चंदा पाराशर, अल्का चतुर्वेदी, नवीन सुखवाल आदि उपस्थित रहे।
