भाजपा जिलाध्यक्ष गाडरी ने शिवरात्रि पर बेलपत्र के 108 पौधे लगाकर खुशहाली की कामना की

भाजपा जिलाध्यक्ष गाडरी ने शिवरात्रि पर बेलपत्र के 108 पौधे लगाकर खुशहाली की कामना की
X

चित्तौड़गढ़ | देवो के देव महादेव की आराधना के पावन पर्व "महाशिवरात्रि" के अवसर पर बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने भालूंडी गांव स्थित नागणेचा माताजी के दर्शन किये। मंदिर परिसर में भगवान शिव के प्रिय बेलपत्र के 108 पौधारोपण कर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर क्षेत्र की समृद्धि, खुशहाली की कामना की। जिलाध्यक्ष गाडरी ने जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कामना की यह पर्व सभी के लिए सुख समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आये साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को सुदृढ़ करें।

Next Story