किसानों के हितों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा की बैठक

चित्तौड़गढ़ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार ओछड़ी स्थित चित्तौड़गढ़ जिला भाजपा कार्यालय पर भाजपा किसान मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों के हितों में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की भजनलाल शर्मा की डबल इंजन की सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ विधानसभा संगठन प्रभारी कमलेंद्र सिंह हाड़ा ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों को सशक्त बनाने के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। केंद्र सरकार ने हाल ही में फसलों के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी कर किसानों को राहत दी है। इसके साथ ही कृषि उपकरणों और आवश्यक सामग्री पर जीएसटी में कमी कर किसानों के लिए राहत का बड़ा निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश का किसान प्रधानमंत्री मोदी और भजनलाल सरकार का आभार व्यक्त कर रहा है।

उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में भाजपा किसान मोर्चा घर-घर जाकर किसानों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देगा और सुनिश्चित करेगा कि अधिक से अधिक किसान इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। मोर्चा प्रदेशभर में जनजागरूकता अभियान चलाएगा।

भाजपा जिला महामंत्री हर्षवर्धन सिंह रुद ने कहा कि किसान मोर्चा पार्टी की नीतियों और योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाएगा। उन्होंने आगामी अभियानों और संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा भी प्रस्तुत की।

स्वागत उद्बोधन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तारावती धाकड़ ने दिया। उन्होंने किसान मोर्चा की संगठनात्मक संरचना और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। बैठक में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी कमलेंद्र सिंह हाड़ा, भाजपा जिला महामंत्री हर्षवर्धन सिंह रुद, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भेरूलाल जनवा, चित्तौड़गढ़ किसान मोर्चा अध्यक्ष दिलीप धाकड़, चंदेरिया मंडल अध्यक्ष उदयलाल कीर, सुनील शर्मा, अविनाश सैनी, गजेंद्र सिंह, मनोज मेवाड़ा, सुनील मेवाड़ा, लोकेश गुर्जर सहित किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा किसान मोर्चा का संकल्प — हर किसान तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना।

Next Story