विधायक कृपलानी सहित भाजपा नेताओं ने सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

विधायक कृपलानी सहित भाजपा नेताओं ने सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
X

निंबाहेड़ा। भारत की एकता और अखंडता के शिल्पकार, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्थानीय भाजपा कार्यालय पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्रीचंद कृपलानी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर विधायक चंद कृपलानी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक सशक्त और संगठित राष्ट्र बनाया। उनका दृढ़ नेतृत्व, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति आज भी प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिम मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रदीप मोदी, पूर्व नगर अध्यक्ष मोतीलाल आहूजा, वरिष्ठ नेता चंद्रमोहन गुप्ता, भाजपा जिला मंत्री पारस वीरवाल, नगर महामंत्री कमलेश बनवार, कमलेश बुनकर, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गोपाल वैष्णव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी उपस्थितजनों ने सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Next Story