भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गेदर का एक दिवसीय चित्तौड़गढ़ प्रवास

भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गेदर का एक दिवसीय चित्तौड़गढ़ प्रवास
X

चित्तौड़गढ़ |भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गेदर का एक दिवसीय प्रवास चित्तौड़गढ़ में सम्पन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने कपासन विधानसभा के ग्राम आली स्थित श्री शनिदेव मंदिर एवं मण्डफिया स्थित सांवलिया सेठ जी मंदिर में दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं मंगल की कामना की।

इस अवसर पर स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गेदर का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

दर्शन उपरांत प्रदेश अध्यक्ष श्री गेदर ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे अभियानों व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ओबीसी मोर्चा की संगठनात्मक भूमिका को और अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाने तथा आत्मनिर्भर भारत, हर घर स्वदेशी जैसे अभियानों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष गोटूलाल सुथार, प्रदेश सह-संयोजक (आईटी विभाग) नन्दकिशोर लौहार, आईटी सह-संयोजक आशीष शर्मा, चन्द्रशेखर सोनी, मण्डल अध्यक्ष सतीश जायसवाल, बसंतीलाल सेन, ओमप्रकाश योगी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Story