गांधी-शास्त्री जयंती पर भाजपा का नमन, सेवा पखवाड़ा में स्वच्छता अभियान

गांधी-शास्त्री जयंती पर भाजपा का नमन, सेवा पखवाड़ा में स्वच्छता अभियान
X

निम्बाहेड़ा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय परिसर स्थित महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर विधायक कृपलानी ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के महान पुजारी थे, जिन्होंने अपने सिद्धांतों और आदर्शों से विश्व को नई दिशा दी। वहीं, शास्त्री जी ने 'जय जवान, जय किसान' का नारा देकर देश की एकता व आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी जी और शास्त्री जी के विचारों से प्रेरणा लेने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इसी क्रम में सेवा पखवाड़ा के तहत जिला चिकित्सालय में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने झाड़ू लगाकर परिसर की साफ-सफाई की। सभी ने अस्पताल को स्वच्छ रखने और जनमानस में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।

Next Story