भाजपा ने किया श्री परशुराम जयंती पर निकले मशाल जुलूस का स्वागत

निम्बाहेड़ा। निम्बाहेड़ा में रविवार को देर सांय संगठीत ब्रह्म परिवार निम्बाहेड़ा के नेतृत्व में श्री परशुराम जन्म जयंती के अवसर पर विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। नगर के शेखावत सर्कल स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण से आरंभ हुए इस मशाल जुलूस का नगर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत अभिनंदन किया गया। इसी क्रम में राज्य के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक चंद कृपलानी की ओर से भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के विजय चौक पंचोली चौराहा पर मशाल जुलूस का स्वागत किया गया।
इस दौरान जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर एवं भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी ने मशाल जुलूस में रथ में विराजित भगवान श्री परशुराम के चित्र पर मार्ल्यापण कर क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। इससे पूर्व भाजपा नेताओं ने मशाल जुलूस पर पुष्प वर्षा कर ब्रह्म समाज के प्रतिनिधियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पश्चिमी मण्डल राजेंद्र सिंह शक्तावत, वरिष्ठ नेता डॉ. जे.एम.जैन, विरेश चपलोत, नानालाल भूतड़ा, भाजपा नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, नगर उपाध्यक्ष गोपाल पंचौली, श्यामसुंदर मूंदड़ा, विजय काबरा, पुष्कर सोनी, मंत्री मनोज मालू, निवर्तमान पार्षद मयंक अग्रवाल, जगदीश माली, भाजयुमो नगर महामंत्री डॉ.आशीष टांक, चिराग मंत्री, चंद्रभान सिंह हाड़ा, ललित साहू, भाजपा आईटी सेल प्रभारी दीपक अग्रवाल, शौकिन चपलोत, अनुराग अग्रवाल, रवि मोदी, कैलाश सेन, विकास पोरवाल, विक्की डागा, अंतरिक्ष साहू, केशव कासट सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।