महिला बजट सम्मेलन के साथ भाजपा का बजट संदेश: महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ गुरूवार को चित्तौड़गढ़ में

महिला बजट सम्मेलन के साथ भाजपा का बजट संदेश: महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ गुरूवार को चित्तौड़गढ़ में
X

चित्तौड़गढ़ । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ 12 फरवरी, गुरुवार को चित्तौड़गढ़ जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगी। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ औछड़ी, चित्तौड़गढ़ भाजपा जिला कार्यालय पर दोपहर 1 बजे आयोजित “बजट संवाद एवं महिला सम्मेलन” में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करेंगी। महिला सम्मेलन में प्रदेश सरकार के बजट में महिलाओं के लिए किए गए प्रावधानों पर विस्तृत संवाद होगा तथा महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सहभागिता जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर जिले की महिला कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। इससे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ का दोपहर 12 बजे टोल प्लाजा, गंगरार पर भाजपा महिला मोर्चा एवं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12:15 बजे चौधरी होटल, चंदेरिया बाईपास तथा दोपहर 2.30 बजे डगला खेड़ा, चित्तौड़गढ़ में स्वागत कार्यक्रम किया जायेगे।

राठौड़ दोपहर 3.30 बजे जौहर स्मृति स्थल पर दर्शन एवं पुष्पांजलि अर्पित करेंगी। इसके पश्चात कालिका माता मंदिर एवं बायण माता मंदिर तथा अन्नपूर्णा माता मंदिर एवं सायं 4 बजे श्री सांवलिया सेठ मंदिर के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ के प्रवास को लेकर जिला एवं मंडल स्तर पर सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। महिला सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए महिला मोर्चा की कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ जुटी हुई हैं।

Next Story