पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान को लेकर भाजपा की तैयारी बैठक सम्पन्न

चितौड़गढ़ भारतीय जनता पार्टी जिला चितौड़गढ का पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान की कार्यशाला कम तैयारी बैठक रविवार को भाजपा जिला कार्यालय ओछडी पर आयोजित हुई।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि बैठक के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुये सांसद सी पी जोशी ने प्रशिक्षण की आवश्यकता पर विचार व्यक्त करते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश का ऐसा राजनीतिक दल है जो अपने कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण को अत्यंत महत्व देता है। आज देशभर में मंडल स्तर से लेकर जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है।संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपने कार्य को बेहतर ढंग से करने के लिए प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। इसका उद्देश्य यह है कि हमारे कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा, संगठन की नीतियों और सरकार की योजनाओं को सही तरीके से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा सकें।“एक भारत श्रेष्ठ भारत” के संकल्प के साथ राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करते हुए हमें देश की उन्नति के लिए कार्य करना है। कई ऐसे लोग भी हैं जो पहले किसी राजनीतिक दल से जुड़े नहीं थे, लेकिन आज भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से प्रेरित होकर संगठन से जुड़ रहे हैं। ऐसे लोगों को भी संगठन की कार्यपद्धति, विचारधारा और जिम्मेदारियों को समझाने के लिए प्रशिक्षण आवश्यक है। महिला दिवस की बधाई देते हुये कहा कि देश के बजट निर्माण का महत्वपूर्ण दायित्व आज देश के वित्त मंत्रालय में एक महिला के हाथ में है। इसी प्रकार राजस्थान का बजट बनाने की जिम्मेदारी भी प्रदेश की वित्त मंत्री दीया कुमारी के पास है। यह केवल एक संयोग नहीं बल्कि महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण है। यह भी स्पष्ट करता है कि महिलाओं को नेतृत्व में अवसर देने में भारतीय जनता पार्टी अग्रणी भूमिका निभा रही है। भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन चुकी है। लगातार तीसरी बार देश में सरकार बनना कोई सामान्य बात नहीं है। यह हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की मजबूती और जनता के विश्वास का परिणाम है। हमारे लिए यह आवश्यक है कि हम अपनी पंच निष्ठा और पंच प्रण को भली-भांति समझें और उसे बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं तक पहुंचाएं। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी नाहर सिंह जोधा ने कहा कि हर संगठन की कार्यप्रणाली होती है उसी के अनुरूप कार्य होता है। हम केडर बेस पार्टी है बुथ पर विचारधारा के लिये कार्य होता है बुथ तक प्रशिक्षण होगा ।
भारतीय जनता पार्टी के पांच मुख्य स्तंभ हैं कार्यकर्ता, कार्यक्रम कोष, कार्यकारिणी, और कार्यालय। ये पांचों संगठन की मजबूती और व्यवस्थित कामकाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
यह ढांचा यह सुनिश्चित करता है कि पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्साह, कार्यक्रमों की सक्रियता, कोष की सुलभता, कार्यकारिणी के मार्गदर्शन और कार्यालय की सक्रियता के साथ आगे बढ़े। पूर्व केबिनेट मंत्री निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। यह एक दिन में नहीं बनी, बल्कि वर्षों के संघर्ष, समर्पण और विचारधारा के बल पर यहां तक पहुँची है। एक समय ऐसा भी था जब जनसंघ के कार्यकर्ताओं को लोग बैठने तक की जगह नहीं देते थे, लेकिन उसी संघर्ष और कार्यकर्ताओं की तपस्या से आज भारतीय जनता पार्टी का हर जिले में अपना कार्यालय है।
कांग्रेस ने देश में लंबे समय तक शासन किया, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने अपनी मेहनत और जनसमर्थन के बल पर कई राज्यों में लगातार सरकार बनाई है। गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में भाजपा की सरकारों ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। राजस्थान की राजनीतिक परंपरा रही है कि यहां हर पाँच साल में सत्ता परिवर्तन होता है, फिर भी भाजपा सरकार ने जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के विकास में कोई कमी नहीं रखी है। जनप्रतिनिधि भी जनभावनाओं के अनुरूप कार्य कर रहे हैं और प्रदेश के विकास को गति देने का प्रयास कर रहे हैं। जनसंघ से भाजपा की यह यात्रा केवल सत्ता प्राप्त करने के लिए नहीं बनी है। यह राष्ट्रहित, विचारधारा और सेवा के उद्देश्य से आगे बढ़ी है। भाजपा की रीति-नीति और कार्यपद्धति हमेशा राष्ट्र को सर्वोपरि मानती है।
यदि हम 2014 से पहले की देश की स्थिति देखें और आज के भारत को देखें तो स्पष्ट अंतर दिखाई देता है। आज भारत का विश्व में सम्मान बढ़ा है, देश की प्रतिष्ठा मजबूत हुई है और भारत एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभर कर सामने आया है। अध्यक्षीय उद्वोधन देते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान संगठन को मजबूत बनाने का एक महत्वपूर्ण अभियान है। इस अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठन की कार्यप्रणाली, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने सरकार के दो वर्षो की उपलब्धियो पर विचार व्यक्त किये। बैठक को पूर्व जिला सह प्रभारी जगदीश सुथार ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री एवं अभियान के जिला संयोजक रघु शर्मा ने किया एवं पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षण के महत्व के बारे मे जानकारी दी। अतिथियो द्वारा दीप प्रज्जवलित कर बैठक प्रारंभ हुई। अभियान के जिला सह संयोजक सत्यनारायण मेनारिया, चन्द्रशेखर सोनी, रेखा तिवारी ने अतिथियो का स्वागत किया। पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जिला सह प्रभारी जगदीश सुथार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महोब्बत सिंह राठौड़, प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी श्रवण सिंह राव, जिला महामंत्री हर्षवर्धन सिंह रूद, कैलाश मंत्री, सुशीला जीनगर, मंचासिन रहे।
बैठक मे सी पी नामधराणी, अशोक रायका, नरेन्द्र सिंह, देवीलाल जणवा, जिला मंत्री गोवर्धन जाट, गोपाल चौबे, पारस वीरवाल, जिला कोषाध्यक्ष हरीश इनाणी, प्रवक्ता दीपक शर्मा,मानवेन्द्र सिंह शाश्वत सक्सेना, जिला आईटी संयोजक नंद किशोर लौहार, लोकेश त्रिपाठी, कुलदीप चयुर्वेदी,प्रहलाद टेलर, आशिष शर्मा, दीपक अग्रवाल महिला मोर्चा वीणा दशोरा, ओबीसी मोर्चा गोटुलाल सुथार, एसटी मोर्चा पन्नालाल भील, गब्बर सिंह अहीर, सिंपल वैष्णव, जीवन चौधरी, जगदीश भांड, मंडल अध्यक्ष मंडल गौरव त्यागी, अनिल सुखवाल, हीरालाल रायका, कपिल चौधरी, अशोक जाट, राजेन्द्र सिंह मिन्नाणा, जुगल किशोर, धाकड़, पूरन अहीर, नेमिचंद भाट, रतननाथ, योगी, हेमेदर सिंह, दिनेश पाराशर, नारायणलाल अहीर, भवानीराम जाट, भूपेंद्र सालवी, विदुषी बिल्लू, प्रहलाद मेघवाल, पप्पूलाल धाकड़ सहित महामंत्री, मोर्चा महामंत्री आदि उपस्थित रहे।
