हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रक्तदान जागरूकता सप्ताह मनाया गया।

छोटी सादड़ी हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय छोटी सादड़ी में 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस के अंतर्गत रक्तदान जागरूकता सप्ताह 14 जून से 20 जून तक मनाया गया । प्राचार्य डॉ दीपक मंडेला ने बताया कि रक्तदान जागरूकता सप्ताहिक अभियान समापन कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई । जिसमें निबंध प्रतियोगिता,पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोगन, क्विज आदि ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ सुरेंद्र चौधरी राजकीय चिकित्सालय छोटीसादड़ी, डॉ कुलदीप पंचोली शिशु रोग विशेषज्ञ राजकीय चिकित्सालय छोटीसादड़ी कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ जगन्नाथ सोलंकी द्वारा मां सरस्वती की तस्वीर पर माला, दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ ।
कार्यक्रम में पधारे हुए अतिथियों का स्वागत उपरना एवं पुष्पगुच्छ द्वारा भावभिन्न स्वागत एवं अभिनंदन किया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ सुरेन्द्र ने बताया कि रक्तदान करने से हम किसी की जिंदगी बचा सकते हैं। रक्तदान की आवश्यकता कई मामलों में होती है, जैसे कि दुर्घटनाओं, सर्जरी, थैलेसीमिया और अन्य बीमारियों में। रक्तदान करने से हम इन मरीजों की मदद कर सकते हैं और उनकी जिंदगी बचा सकते हैं।
अतिथि डॉ कुलदीप पंचोरी ने कहा कि रक्तदान करने से न केवल मरीजों को लाभ होता है, बल्कि रक्तदान करने वाले व्यक्ति को भी कई लाभ होते हैं। रक्तदान करने से रक्तदाता के शरीर में नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है, जिससे उनका स्वास्थ्य बेहतर होता है।
कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ सोलंकी ने कहा कि हमें रक्तदान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। रक्तदान करना एक ऐसा कार्य है जो हमें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का अवसर प्रदान करता है। रक्त किसी मशीन या किसी लेबोरेटरी में नहीं बनता है यह केवल मानव के शरीर के द्वारा ही बनता है इसलिए रक्त अत्यधिक महत्वपूर्ण हो जाता है । इस कारण से व्यक्तियों को अधिक रक्तदान करना चाहिए।
साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मनोहर मीणा,द्वितीय स्थान सोहनलाल मीणा,तृतीय स्थान करन सिंह चौहान, पोस्टर प्रतियोगिता प्रथम स्थान खुशबू खटीक, द्वितीय स्थान भावना मीणा ,तृतीय स्थान पायल मेघवाल रही । विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिए ।
प्राचार्य डॉ दीपक मंडेला ने कार्यक्रम का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर संकाय सदस्य राहुल जोशी,अजय कुमार यादव,भगवान लाल कामड, गोविंद रजक,काजल पंवार, चौथमल, नितेश, महाविद्यालय छात्र छात्रा आदि उपस्थित थे। मंच संचालन संगीता अग्रवाल ने किया।
