सालवी महासभा का रक्तदान शिविर सम्पन्न

चित्तौड़गढ़। बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के 135वें जन्मोत्सव पर सालवी महासभा एवं बलाई महासभा, महिला मंडल एवं समाज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर रविवार को सम्पन्न हुआ। ऋतुराज वाटिका में इस रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ जिसमें लगभग 101 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर का शुभारंभ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, भरत जागेटिया, शैलेन्द्र झंवर द्वारा बाबा रामदेव एवं बाबा साहेब अम्बेडकर की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवल व माल्यार्पण कर किया गया। रक्तदान शिविर का सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह सिसोदिया, संजय राव, हर्षवर्द्धन सिंह, रघु शर्मा, नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, मातृकुण्डिया ट्रस्ट के पदाधिकारी ने भी अवलोकन किया। शिविर में भामाशाह ज्यूस व्यवस्था आशीष ज्यूस, फल वितरण देवीलाल, दूध व्यवस्था मदनलाल सालवी सहित सांवलियाजी चिकित्सालय रक्तसंग्रहण टीम, बीआरबीएफ का आभार जताया।

Next Story