पं. दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा के अंतर्गत कनेरा एवं मेलाना में आयोजित हुए शिविर

निम्बाहेड़ा। राज्य सरकार द्वारा आमजन को विभिन्न योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर देने के उद्देश्य से शनिवार को निम्बाहेड़ा उपखण्ड की ग्राम पंचायत कनेरा एवं मेलाना में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा के अंतर्गत जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर के मुख्य आतिथ्य में वृहद स्तर पर शिविरों का आयोजन किया गया।
ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित शिविरों की अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी एवं शिविर प्रभारी विकास पंचौली ने की, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पंस प्रधान बगदीराम धाकड़ एवं कनेरा मण्डल अध्यक्ष जुगलकिशोर धाकड़ मौजूद रहे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्राम पंचायत कनेरा एवं मेलाना में विभागवार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन को योजनाओं लाभ दिलाया गया।
शिविर में पंस विकास अधिकारी लक्ष्मण लाल खटीक, ग्राम पंचायत प्रशासक, तहसीलदार घनश्याम जरवार सहित जनप्रतिनिधियों, उपखण्ड कार्यालय, निम्बाहेडा एवं 16 विभागो के अधिकारी, कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर आमजन को लाभान्वित किया। इस शिविर में अतिथियों ने पंचायत क्षेत्र के परिवारों को भूमि के पट्टे वितरित करने के साथ ही क्षय रोग से ग्रसित रोगियों को पोषण किट भी वितरित किये। शिविर में निम्बाहेड़ा उपखण्ड अधिकारी पंचैली ने राजस्थान सरकार की विभिन्न योजनाओ से विभाग के अधिकारियों के द्वारा ग्रामवासियों को जानकारी प्रदान कर अधिक से अधिक योजनाओ से जुडकर लाभ प्राप्त करवाने हेतु अवगत कराने के निर्देश दिए। उपखण्ड अधिकारी एवं शिवित प्रभारी ने ग्रामवासियों द्वारा प्रस्तुत अधिकांश परिवादों का तत्काल निस्तारण करते हुए एवं जिन परिवादों पर तत्काल कार्यवाही नहीं हो सकी उनको सम्बन्धित विभाग को शीघ्र निस्तारण करने के निर्देशों के साथ अग्रेषित किया गया।
