लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह 25 जून को कुन्दन-लीला रिसोर्ट में सायं 5:30 बजे होगा आयोजन

लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह 25 जून को कुन्दन-लीला रिसोर्ट में सायं 5:30 बजे होगा आयोजन
X



चित्तौड़गढ़, 24 जून। लोकतंत्र की रक्षा के लिए आपातकाल के दौरान संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में एक समारोह का आयोजन 25 जून 2025, बुधवार को किया जाएगा। यह कार्यक्रम सायं 5:30 बजे जिला मुख्यालय स्थित कुन्दन-लीला रिसोर्ट में आयोजित किया जाएगा।

राज्य सरकार के निर्देशानुसार इस आयोजन में लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने आपातकाल के कठिन दौर में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु संघर्ष किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद, विद्यार्थी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

इस समारोह के सफल आयोजन हेतु जिला कलक्टर कार्यालय द्वारा पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए नवीन कार्यक्रम स्थल तथा समय निर्धारित किया गया है। साथ ही, आयोजन की समुचित व्यवस्था हेतु विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारियों को उत्तरदायित्व सौंपे गए हैं।

Tags

Next Story