विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड और गांव तक जल्द पहुंचेगा चंबल का पानी: आक्या

चित्तौड़गढ़। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु जल जीवन मिशन (चंबल परियोजना) में 525.91 करोड़ रुपये एवं अमृत 2.0 योजना के तहत 42.36 करोड़ सहित कुल 568 करोड़ 27 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे।
विधायक आक्या ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में 'हर घर नल' योजना पर तेजी से कार्य प्रारंभ हुआ है। योजना के तहत चित्तौड़गढ़ ब्लॉक के 207 राजस्व ग्रामों के लिए सात नए पंप हाउस व तीस नए उच्च जलाशय तथा भदेसर ब्लॉक के 45 ग्रामों के लिए कन्नौज में नया पंप हाउस व सात उच्च जलाशयों का निर्माण होगा। शहर में भी 8 नई टंकियां और पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है, जिससे करीब 1.65 लाख की आबादी लाभान्वित होगी। आक्या ने कहा कि यह केंद्र और राज्य की साझा भागीदारी का परिणाम है।
Next Story
