स्वामित्व योजना में लापरवाही पर पाँच ग्राम विकास अधिकारियों को चार्जशीट

चित्तौड़गढ़। स्वामित्व योजना केन्द्र एवं राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना तथा बजट घोषणा में सम्मिलित एक महत्वपूर्ण योजना है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु भारतीय सर्वेक्षण विभाग, जयपुर द्वारा जिले के राजस्व ग्रामों के मैप 1.0 जमा कराने हेतु 6 फरवरी की तिथि निर्धारित की गई थी।
जिला परिषद चित्तौड़गढ़ एवं पंचायत समिति गंगरार द्वारा निर्देश जारी किए जाने के बावजूद निम्न ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा निर्धारित तिथि को भारतीय सर्वेक्षण विभाग, जयपुर में उपस्थित होकर मैप 1.0 जमा नहीं कराने पर राजू चारण – ग्राम पंचायत गोवलिया,विक्रम सिंह ग्राम पंचायत खारखंदा,घनश्याम सिंह, ग्राम पंचायत उण्डवा,अमन हाड़ा – ग्राम पंचायत जोजरों का खेड़ा, मीना चावला – ग्राम पंचायत बूढ़. स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने
पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक द्वारा उक्त सभी ग्राम विकास अधिकारियों को राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1958 के नियम 17 के अंतर्गत चार्जशीट जारी की गई है।
