महावीर जयंती महोत्सव का मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

महावीर जयंती महोत्सव का मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण
X

उदयपुर,। सकल जैन समाज की प्रतिनिधि संस्थान महावीर जैन परिषद द्वारा 10 अप्रैल को आयोजित श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2624वें जन्म कल्याणक महोत्सव पर राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को आमंत्रित किया है।

परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि सहकारिता मंत्री गौतम दक, शहर विधायक ताराचंद जैन, सहाड़ा विधायक लादू लाल पितलिया व सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष शांतिलाल वेलावत ने जयपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को महावीर जयंती पर उपस्थित रहने का निवेदन किया। साथ ही दक्षिण राजस्थान में जैन विश्वविद्यालय के प्रोजेक्ट को भी प्रस्तुत किया तथा आग्रह किया कि महावीर जयंती पर अल्पसंख्यक जैन विश्वविद्यालय की घोषणा कराएं। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मण्डल को सकारात्मक प्रत्युत्तर दिया और कहा कि महावीर जयंती पर उदयपुर आने का पूरा प्रयास करूंगा।

Tags

Next Story