मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं की समीक्षा की

मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं की समीक्षा की
X

चित्तौड़गढ़, । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से राज्य के मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, संभागीय आयुक्तों एवं जिला कलक्टर्स सहित वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने पेट्रोल, डीजल एवं गैस की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इसके साथ ही राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के त्वरित निस्तारण, पंच गौरव योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।

जिला स्तर पर डीओआईटी कक्ष में आयोजित बैठक में जिला कलक्टर आलोक रंजन ने संबंधित अधिकारियों को पंच गौरव योजना एवं गैस वितरण व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम, अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू-अभिलेख) रामचंद्र खटीक, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, प्रशिक्षु आईएएस रविंद्र मेघवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Story