मुख्य सचिव श्रीनिवासन पहुंचे निंबाहेड़ा, 35 वर्ष पूर्व यहीं से की थी राजकीय सेवा की शुरुआत

चित्तौड़गढ़। राज्य के मुख्य सचिव श्रीनिवासन शनिवार को जिले के निंबाहेड़ा उपखंड कार्यालय पहुंचे। निंबाहेड़ा आगमन पर उनके उस समय के सहकर्मियों, राज्य कर्मियों एवं सहयोगियों ने साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि मुख्य सचिव ने 35 वर्ष पूर्व उपखंड अधिकारी निंबाहेड़ा के रूप में अपनी राजकीय सेवा की शुरुआत की थी। इस दौरान मुख्य सचिव ने अपने पुराने कार्यकाल की स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि निंबाहेड़ा में विकास की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने विकास कार्यों की तुलना करते हुए क्षेत्र में हुए बदलावों पर संतोष व्यक्त किया। इससे पूर्व उन्होंने श्री सांवलिया सेठ मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, जिला कलक्टर आलोक रंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Story